रामायण के प्रथम संकल्प इवेंट में रकुल प्रीत सिंह का खूबसूरत अंदाज देखने को मिला। यलो जामदानी साड़ी और रॉयल स्टाइलिंग में एक्ट्रेस ने फैंस का दिल जीत लिया।
रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह यलो जामदानी साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं। उनका एलिगेंट लुक देखते ही देखते चर्चा में आ गया।
रकुल ने यह खास लुक रामायण के प्रथम संकल्प इवेंट के लिए चुना था। यलो साड़ी के साथ स्ट्रैपलेस स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज ने उनके मॉडर्न और ग्लैमरस अंदाज को और निखार दिया।
स्टेटमेंट चोकर और मोतियों से सजे कमरबंध ने रकुल के ट्रेडिशनल लुक को रॉयल टच दिया। मिनिमल मेकअप, हाफ ओपन हेयर और गोल्डन बैंगल से उन्होंने लुक को कंप्लीट किया।
नितेश तिवारी की रामायण में रकुल प्रीत सिंह शुर्पणखा के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में हैं।
18 जुलाई को दिल्ली के भारत मंडपम में रामायण का प्रथम संकल्प इवेंट हुआ। मेकर्स ने फिल्म की स्टारकास्ट से रूबरू कराया, जबकि ऑफिशियल ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होगा।
रामायण में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे, काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारे नजर आएंगे। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होने की खबर है।