रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली साई पल्लवी इन दिनों अपने खूबसूरत और सादगी भरे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। कांजीवरम सिल्क साड़ी में उनकी लेटेस्ट तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया है।
रामायण पार्ट-1 को लेकर साई पल्लवी लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म के प्रथम संकल्प इवेंट से सामने आईं उनकी लेटेस्ट तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
साई पल्लवी ने अपने सिंपल और एलिगेंट अंदाज से हर किसी का ध्यान खींच लिया। उनकी नेचुरल खूबसूरती और सादगी भरा लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
रामायण इवेंट के दौरान साई पल्लवी कांजीवरम सिल्क साड़ी में नजर आईं। ट्रेडिशनल लुक में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी।
साई पल्लवी की इन लेटेस्ट तस्वीरों ने इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोरी है। फैंस उनकी फोटोज पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
रामायण का पहला ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को रिलीज होने की खबर है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट विदेश में आयोजित किए जाने की जानकारी सामने आई है।
रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर रामायण पार्ट-1 को इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाना है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है।