कृति सेनन इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वह कबीर बहिया के साथ इंडिया और इंग्लैंड का मैच देखने पहुंचीं, जहां धोनी की बेटी जीवा के साथ उनकी क्यूट बॉन्डिंग ने सबका ध्यान खींच लिया।
कृति सेनन पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह कबीर बहिया को डेट कर रही हैं और दोनों कई मौकों पर साथ नजर आ चुके हैं।
लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में हुए इंडिया वर्सेस इंग्लैंड मुकाबले को देखने कृति सेनन कबीर बहिया के साथ पहुंचीं। दोनों ने स्टेडियम में मैच का जमकर लुत्फ उठाया।
मैच के दौरान कृति की मुलाकात एमएस धोनी की बेटी जीवा से हुई। दोनों की साथ में मस्ती करती तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
वायरल तस्वीरों में कृति और जीवा के बीच बेहद प्यारा बॉन्ड नजर आया। दोनों की क्यूट केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया और तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा।
कृति सेनन ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में ग्लैमरस नजर आईं। वहीं कबीर बहिया व्हाइट टीशर्ट, डेनिम जींस और ब्राउन जैकेट में कैजुअल लेकिन स्टाइलिश लुक में दिखे।
कबीर बहिया फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखते। वह यूके बेस्ड बिजनेसमैन हैं और एविएशन व टूरिज्म सेक्टर में काम करते हैं। वहीं कृति जल्द ही नो एंट्री 2, भेड़िया 2 और डॉन 3 जैसी फिल्मों में नजर आ सकती हैं।