लाफ्टर शेफ्स में कौन है सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा? कश्मीरा शाह की डिग्री जानकर चौंक जाएंगे!

लाफ्टर शेफ्स के सितारे सिर्फ एक्टिंग और कॉमेडी में ही माहिर नहीं हैं, बल्कि पढ़ाई के मामले में भी कई कलाकार काफी आगे हैं। जानिए भारती सिंह से लेकर कश्मीरा शाह तक किसने कितनी पढ़ाई की है।

कश्मीरा शाह की पढ़ाई सबसे खास!

कश्मीरा शाह ने कंप्यूटर साइंस में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से सस्टेनेबल बिजनेस स्ट्रेटेजी प्रोग्राम भी पूरा किया है।

तेजस्वी प्रकाश भी हैं इंजीनियर

तेजस्वी प्रकाश ने मुंबई यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने एक्टिंग को अपना करियर बनाया।

करण कुंद्रा का है बिजनेस बैकग्राउंड

करण कुंद्रा ने पंजाब यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिग्री हासिल की है। एक्टिंग के साथ उनके बिजनेस वेंचर्स भी चर्चा में रहते हैं।

भारती सिंह ने भी की है ग्रेजुएशन

कॉमेडी की क्वीन भारती सिंह ने पंजाब यूनिवर्सिटी से अंडरग्रेजुएट पढ़ाई पूरी की। कॉलेज के दिनों में ही उन्हें थिएटर और कॉमेडी के प्रति अपने जुनून का एहसास हुआ।

निया हैं ग्रेजुएट

निया शर्मा ने मास कम्युनिकेशन में बैचलर डिग्री हासिल की है, जबकि समर्थ जुरेल ने DAV यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और मुंबई फिल्म स्कूल से एक्टिंग की पढ़ाई भी की।

Next Story