कौन हैं मुसाफिर कैफे की सुधा? आदित्य रॉय कपूर संग कर चुकीं काम, खूबसूरती से जीता दिल

मुसाफिर कैफे की सुधा यानी वेदिका पिंटो इन दिनों चर्चा में हैं। ट्रेलर के बाद फैंस उनकी खूबसूरती और करियर के बारे में जानने को बेताब हैं।

मुसाफिर कैफे में दिखेंगी वेदिका

अपकमिंग वेब सीरीज मुसाफिर कैफे में वेदिका पिंटो सुधा के किरदार में नजर आएंगी। ट्रेलर रिलीज के बाद उनका नाम सुर्खियों में है।

सुधा बनकर खींचा ध्यान

सीरीज की कहानी लव ट्रायंगल के इर्द-गिर्द घूमती है। विक्रांत मैसी चंदर और महिमा मकवाना प्रीति के रोल में हैं।

ऐसे शुरू हुआ फिल्मी सफर

वेदिका पिंटो ने साल 2022 में फिल्म ऑपरेशन रोमियो से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई।

आदित्य रॉय कपूर संग स्क्रीन शेयर

वेदिका पिंटो साल 2023 में आदित्य रॉय कपूर की फिल्म गुमराह में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह निशांची में भी दिखाई दी थीं।

सोशल मीडिया पर भी पॉपुलर

वेदिका इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी खूबसूरत तस्वीरों और ग्लैमरस अंदाज से वह अक्सर फैंस का ध्यान खींचती हैं।

कब आएगी मुसाफिर कैफे?

वेदिका पिंटो और विक्रांत मैसी स्टारर मुसाफिर कैफे 24 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। सीरीज का निर्देशन रुचिर अरुण ने किया है।

Next Story