कृति सेनन के 78 करोड़ के डुप्लेक्स की Inside झलक, सी-फेसिंग पेंटहाउस देख रह जाएंगे दंग

बॉलीवुड स्टार कृति सेनन मुंबई के पॉश पाली हिल इलाके में एक बेहद आलीशान डुप्लेक्स पेंटहाउस में रहती हैं। जानिए उनके लग्जीरियस घर की खासियतें।

12 साल से बॉलीवुड पर राज

कृति सेनन ने साल 2014 में हीरोपंती से बॉलीवुड डेब्यू किया था। आज वह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं।

नेशनल अवॉर्ड भी जीता

कृति सेनन ने अपनी दमदार एक्टिंग से कई यादगार किरदार निभाए हैं। फिल्म मिमी के लिए उन्हें अपना पहला नेशनल अवॉर्ड भी मिला।

78 करोड़ का आलीशान घर

कृति ने मुंबई के पाली हिल में करोड़ों की कीमत वाला डुप्लेक्स पेंटहाउस खरीदा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत 78 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

सी-फेसिंग पेंटहाउस की खूबसूरती

6,636 स्क्वायर फीट में फैला यह पेंटहाउस 14वें और 15वें फ्लोर पर है। यहां से समुद्र का शानदार नजारा देखने को मिलता है।

लग्जरी सुविधाओं की भरमार

कृति के पेंटहाउस में बड़ा टैरेस, 6 पार्किंग स्पेस, स्विमिंग पूल और फिटनेस सेंटर जैसी शानदार सुविधाएं मौजूद हैं।

सिंपल लेकिन क्लासी अंदाज

कृति ने अपने आलीशान घर को सिंपल और एलिगेंट लुक दिया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की आने वाली फिल्मों में भेड़िया 2 का नाम चर्चा में है।

Next Story