फिल्म बंटवारा 1947 की रिलीज से पहले सनी देओल और करण देओल ने तख्त श्री पटना साहिब पहुंचकर आशीर्वाद लिया। देखें उनकी इस खास आध्यात्मिक यात्रा की झलक।
बंटवारा 1947 की रिलीज से पहले सनी देओल बेटे करण देओल के साथ तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे और मत्था टेका।
पिता-पुत्र ने पवित्र गुरुद्वारे में प्रार्थना की और अपनी आने वाली फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा।
सनी देओल ने अपनी यात्रा की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कीं, जिन्हें सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
सनी देओल ने लिखा कि गुरु गोबिंद सिंह जी की पावन जन्मस्थली के दर्शन कर वह खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं।
सनी और करण इन दिनों बिहार में फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
भारत विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी बंटवारा 1947, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और आवारापन 2 से मुकाबला करेगी।