द ट्रेटर्स 2 में मचेगा धमाल, करण जौहर के 21 स्टार कंटेस्टेंट्स से मिलिए

द ट्रेटर्स 2 जल्द शुरू होने वाला है। इस बार शो में टीवी, बॉलीवुड, सोशल मीडिया और रियलिटी शो की दुनिया के कई चर्चित चेहरे नजर आएंगे।

करण जौहर फिर करेंगे होस्ट

पहले सीजन की शानदार सफलता के बाद करण जौहर एक बार फिर द ट्रेटर्स 2 को होस्ट करने के लिए तैयार हैं। शो 13 अगस्त से शुरू होगा।

मल्लिका शेरावत की एंट्री

बॉलीवुड की ग्लैमरस स्टार मल्लिका शेरावत पहली बार किसी रियलिटी शो में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आएंगी।

रिया चक्रवर्ती का नया सफर

रिया चक्रवर्ती इस शो के जरिए अपनी रणनीति और गेम प्लान दिखाती नजर आएंगी। फैंस उनकी वापसी को लेकर उत्साहित हैं।

मुनव्वर की होगी नई चुनौती

लॉक अप और बिग बॉस 17 जीत चुके मुनव्वर फारूकी अब द ट्रेटर्स 2 में अपनी चतुराई और दिमाग का दम दिखाएंगे।

श्वेता तिवारी की दमदार वापसी

बिग बॉस 4 की विनर श्वेता तिवारी लंबे समय बाद किसी बड़े रियलिटी शो में नजर आएंगी। उनके अनुभव पर सबकी नजर रहेगी।

शालिनी पर भी नजर

नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' से चर्चा में आईं सोशलाइट शालिनी पासी भी इस बार कंटेस्टेंट बनी हैं।

Next Story