एआई के गलत इस्तेमाल पर मृणाल ठाकुर ने सख्त रुख अपनाया है। एक्ट्रेस ने डीपफेक कंटेंट बनाने वालों को चेतावनी देते हुए कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
मृणाल ठाकुर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए डीपफेक वीडियोज और कंटेंट के गलत इस्तेमाल पर नाराजगी जाहिर की है।
एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी फोटो, वीडियो या आवाज का इस्तेमाल कर डीपफेक बनाना गैरकानूनी और पूरी तरह अस्वीकार्य है।
मृणाल ने साफ कहा कि अगर उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल किया गया तो वह जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी।
एआई के बढ़ते इस्तेमाल के बीच कई सितारों के डीपफेक वीडियो सामने आ चुके हैं। इससे डिजिटल सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है।
मृणाल ठाकुर हाल में है जवानी तो इश्क होना है और डकैत: अ लव स्टोरी जैसी फिल्मों में नजर आई हैं।
मृणाल जल्द ही पूजा मेरी जान और अल्लू अर्जुन स्टारर राका में नजर आएंगी। फैंस उनकी नई फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं।