ऑफ-शोल्डर ड्रेस में कियारा आडवाणी का ग्लैमरस अंदाज, Toxic लुक ने मचाई धूम

Toxic के ट्रेलर लॉन्च से पहले कियारा आडवाणी ने अपनी स्टनिंग तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। ऑफ-शोल्डर लुक और खास कैप्शन ने फैंस का ध्यान खींच लिया।

कियारा का स्टनिंग अवतार

कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरों की सीरीज शेयर की है। इन फोटोज में उनका ग्लैमरस और एलिगेंट अंदाज देखने को मिल रहा है।

कैप्शन में दिखी Toxic वाली फील

कियारा ने तस्वीरों के साथ फिल्म से जुड़ा खास कैप्शन शेयर किया। उन्होंने अफरातफरी वाली लाइन के जरिए Toxic के ट्रेलर लॉन्च का हिंट दिया।

व्हाइट ऑफ-शोल्डर लुक

ट्रेलर लॉन्च के लिए कियारा ने व्हाइट ऑफ-शोल्डर कोरसेट पहना। मिनिमल ज्वैलरी, स्मोकी आईज और ग्लॉसी न्यूड लिप्स ने लुक को और निखारा।

आज होगा Toxic का ट्रेलर लॉन्च

यश स्टारर Toxic का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च बेंगलुरु में होने वाला है। इस खास इवेंट में कियारा आडवाणी भी शामिल होंगी।

नादिया के किरदार में कियारा

Toxic में कियारा आडवाणी नादिया के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में हैं।

फैंस को Toxic का इंतजार

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी Toxic 26 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है। कियारा के फैंस अब उनके इस नए अंदाज को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।

Next Story