सुकृति कक्कड़ ने की सगाई, घुटनों पर बैठकर बॉयफ्रेंड ने पहनाई अंगूठी

कर गई चुल्ल फेम सिंगर सुकृति कक्कड़ ने अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू कर दिया है। बिजनेसमैन शौमिक शेट्टी के साथ उनकी ड्रीमी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

सुकृति ने शेयर की गुड न्यूज

सिंगर सुकृति कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी। तस्वीरों में उनकी खुशी साफ नजर आ रही है।

घुटनों पर बैठे शौमिक

शौमिक शेट्टी ने बेहद रोमांटिक अंदाज में सुकृति को प्रपोज किया। घुटनों पर बैठकर अंगूठी पहनाते हुए उनकी तस्वीर ने फैंस का दिल जीत लिया।

फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग

सुकृति ने अपनी खूबसूरत डायमंड एंगेजमेंट रिंग भी कैमरे के सामने फ्लॉन्ट की। दोनों ने प्रपोजल के बाद खूबसूरत पलों को साथ में सेलिब्रेट किया।

कौन हैं शौमिक शेट्टी?

शौमिक मुंबई के बिजनेसमैन हैं और वेलनेस, हॉस्पिटैलिटी व लग्जरी एक्सपीरियंस से जुड़े कारोबार में काम करते हैं। वह लग्जरी पैडल क्लब कोर्टसाइड के को-फाउंडर बताए जाते हैं।

कर गई चुल्ल से मिली पहचान

सुकृति को कपूर एंड संस के सुपरहिट गाने कर गई चुल्ल से जबरदस्त लोकप्रियता मिली। इसके अलावा वह झूमे जो पठान और हमराह जैसे गानों के लिए भी जानी जाती हैं।

बहन प्रकृति संग भी म्यूजिक

सुकृति कक्कड़ अपनी जुड़वां बहन प्रकृति कक्कड़ के साथ भी कई म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं। अब सुकृति की सगाई की खबर फैंस के बीच चर्चा में है।

Next Story