हरियाली अमावस्या पर लगाएं ये शुभ पेड़, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

हरियाली अमावस्या पर पौधारोपण का विशेष महत्व माना जाता है। जानिए किन पेड़ों को लगाना शुभ माना जाता है।

हरियाली अमावस्या क्यों खास?

सावन की हरियाली अमावस्या प्रकृति और पर्यावरण से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन पौधारोपण की विशेष धार्मिक मान्यता है।

पीपल का पेड़

पीपल को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। हरियाली अमावस्या पर इसका पौधा लगाना शुभ माना जाता है।

बरगद का पौधा लगाएं

बरगद दीर्घायु और स्थायित्व का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बरगद का पौधा लगाना पुण्यकारी माना जाता है।

नीम से बढ़े हरियाली

नीम औषधीय गुणों से भरपूर पेड़ है। हरियाली अमावस्या पर नीम लगाना पर्यावरण और स्वास्थ्य, दोनों के लिए उपयोगी माना जाता है।

आंवला भी है शुभ

आंवले के पेड़ का धार्मिक महत्व भी माना जाता है। इसे लगाने से सकारात्मकता और समृद्धि की कामना की जाती है।

पौधा लगाएं, प्रकृति बचाएं

हरियाली अमावस्या पर अपनी क्षमता के अनुसार पौधा जरूर लगाएं। धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दें।

Next Story