इंग्लैंड वनडे कप में टोबी अल्बर्ट ने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि ससेक्स के गेंदबाजों के होश उड़ गए। 6 गेंदों पर 6 छक्के और 37 गेंदों में 86 रन ने मुकाबले की पूरी कहानी बदल दी।
टोबी अल्बर्ट ने लगातार छह गेंदों पर छह छक्के जड़कर इंग्लैंड वनडे कप में तहलका मचा दिया। उनकी पावर हिटिंग ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया।
अल्बर्ट ने सिर्फ 37 गेंदों का सामना किया और 86 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।
पहले ओवर में अल्बर्ट ने लगातार दो छक्के लगाए। अगले ओवर में उन्होंने चार गेंदों पर चार सिक्स जड़कर लगातार छह छक्के पूरे किए।
अली ऑर और बेन मेयस ने शानदार शतक लगाए। दोनों की 225 रन की ओपनिंग साझेदारी के बाद अल्बर्ट ने तूफानी अंदाज में स्कोर को 383/9 तक पहुंचाया।
चार्ली टियर ने 111 रन की शानदार पारी खेली। जैक लीनिंग ने 92 और डैन इब्राहिम ने 55 रन बनाए, लेकिन टीम 332 रन पर ऑलआउट हो गई।
हैम्पशायर ने ससेक्स को 51 रन से हराकर टूर्नामेंट में चौथी जीत दर्ज की। वहीं ससेक्स की सात मैचों में यह छठी हार रही।