लंदन की सड़कों पर भारतीय संस्कृति और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। अम्मन देवी की पूजा और रथ उत्सव में श्रद्धालु पारंपरिक अंदाज में शामिल हुए।
ब्रिटेन हिंदू फेस्टिवल के दौरान लंदन में अम्मन देवी की पूजा के लिए भव्य रथ उत्सव आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए।
अम्मन देवी की पूजा के लिए निकली रथ यात्रा में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
उत्सव के दौरान कई श्रद्धालु जमीन पर लेटकर अपनी आस्था और समर्पण का प्रदर्शन करते नजर आए। माहौल पूरी तरह भक्तिमय दिखाई दिया।
कुछ श्रद्धालुओं ने त्याग और समर्पण के प्रतीक के तौर पर पीठ में हुक और गाल में छेद करवाकर उत्सव में हिस्सा लिया। तस्वीरों में भक्ति का अलग रंग दिखा।
उत्सव में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पारंपरिक अंदाज और उत्साह के साथ उनकी मौजूदगी ने समारोह को खास बना दिया।
ब्रिटेन की राजधानी में आयोजित इस उत्सव में भारतीय परंपराओं और आस्था की झलक साफ दिखाई दी। तस्वीरें बता रही हैं कि संस्कृति की जड़ें विदेश में भी मजबूत हैं।