रॉयल नेवी ब्लू लहंगे में तारा सुतारिया ने अपने ग्लैमरस अंदाज से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया। तस्वीरों पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
तारा सुतारिया ने रॉयल नेवी ब्लू लहंगे में अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है। उनका एथनिक लुक बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रहा है।
तारा ने लहंगे के साथ मिनिमल मेकअप और सिल्वर ज्वैलरी को चुना। उनका एलिगेंट लुक फैंस का ध्यान खींच रहा है।
तारा ने अपने फोटोशूट में दो मिरर तस्वीरें भी शेयर कीं। इन फोटोज में उनका ग्लैमरस अंदाज और भी ज्यादा निखरकर सामने आया।
तारा की तस्वीरों पर फैंस ने जमकर कमेंट्स किए। किसी ने उन्हें चांद कहा तो किसी ने टॉक्सिक क्वीन कहकर उनकी तारीफ की।
अपूर्वा के बाद तारा सुतारिया अब यश के साथ टॉक्सिक में नजर आएंगी। फिल्म में वह रेबेका के किरदार में दिखाई देंगी।
टॉक्सिक में यश और तारा के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है।