कियारा आडवाणी का रेड ग्लैमर, Toxic के ऑडियो लॉन्च पर नादिरा ने लूटी महफिल

Toxic के ऑडियो लॉन्च पर कियारा आडवाणी ने अपने वाइब्रेंट रेड पैंट सूट लुक से सभी का ध्यान खींच लिया। उनका क्लासी अंदाज और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

रेड लुक में कियारा का जलवा

कियारा आडवाणी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। वाइब्रेंट रेड पैंट सूट में उनका स्टाइलिश अंदाज देखते ही बन रहा था।

Toxic के ऑडियो लॉन्च पर छाईं

कियारा ने यह खास लुक अपनी अपकमिंग फिल्म Toxic के ऑडियो लॉन्च के लिए चुना। रेड कार्पेट पर उनका कॉन्फिडेंट और क्लासी अंदाज आकर्षण का केंद्र बन गया।

लिपस्टिक और ओपन हेयर ने बढ़ाया ग्लैमर

वाइब्रेंट रेड लिपस्टिक और ओपन हेयरस्टाइल के साथ कियारा ने अपने लुक को शानदार तरीके से पूरा किया। उनका यह फैशन स्टेटमेंट फैंस को खूब पसंद आया।

प्रेग्नेंसी में भी दिखाई पूरी मेहनत

कियारा ने प्रेग्नेंसी के दौरान Toxic की शूटिंग की। यश ने भी उनकी मेहनत और काम के प्रति समर्पण की तारीफ करते हुए उनके जज्बे को सराहा।

ट्रोलिंग के बीच मिला यश का साथ

फिल्म के टीजर और गानों के बाद कियारा को कुछ इंटीमेट सीन्स को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा। इस दौरान यश ने उनका समर्थन करते हुए उनकी मेहनत की तारीफ की।

26 अगस्त को रिलीज होगी Toxic

यश और कियारा की Toxic 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और नयनतारा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।

Next Story