तारा सुतारिया ने ब्लैक ड्रेस में अपना स्टनिंग और एलीगेंट लुक दिखाया। पर्ल नेकलेस, ऑपेरा ग्लव्स और रेट्रो स्टाइल ने उनकी तस्वीरों को बनाया बेहद खास।
तारा सुतारिया ने डीप नेक और स्ट्रैप वाली ब्लैक ड्रेस में अपनी तस्वीरें शेयर कीं। उनका यह स्टाइलिश और बोल्ड अंदाज सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।
पियानो के साथ पोज देती तारा का लुक ओल्ड हॉलीवुड ग्लैम की याद दिलाता है। उनके अंदाज में 60 और 70 के दशक की क्लासिक फैशन झलक साफ नजर आई।
ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस के साथ लंबे ऑपेरा ग्लव्स ने उनके लुक को और एलीगेंट बनाया। कॉर्सेट स्टाइल और जालीदार डिटेलिंग ने आउटफिट को खास टच दिया।
मल्टी स्ट्रैंड पर्ल नेकलेस और छोटे पर्ल स्टड्स ने तारा के ब्लैक लुक में रॉयल चार्म जोड़ दिया। गॉगल्स और विंटेज हेयर बन ने पूरे लुक को शानदार बनाया।
कभी पियानो के सहारे खड़ी होकर तो कभी बैठकर तारा ने अलग अलग अंदाज में पोज दिए। उनकी तस्वीरों में ग्लैमर और ग्रेस का खूबसूरत कॉम्बिनेशन नजर आया।
तारा जल्द ही यश के साथ गैंगस्टर ड्रामा फिल्म टॉक्सिक में नजर आएंगी। फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में हैं।