आयशा खान ने कर ली सगाई? डायमंड रिंग और मिस्ट्री मैन ने बढ़ाया सस्पेंस

धुरंधर फेम आयशा खान की नई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। डायमंड रिंग और मिस्ट्री मैन संग पोज देखकर फैंस सगाई का कयास लगा रहे हैं।

मिस्ट्री मैन संग दिखीं आयशा

आयशा खान ने सोशल मीडिया पर मिस्ट्री मैन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। व्हाइट आउटफिट में एक्ट्रेस का अंदाज फैंस का ध्यान खींच रहा है।

डायमंड रिंग ने चौंकाया

तस्वीरों में आयशा डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं। मिस्ट्री मैन का चेहरा छिपा होने से सगाई की अटकलें और तेज हो गईं।

सगाई पर अभी सस्पेंस

आयशा ने सगाई की खबर को आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं किया है। उनके कैप्शन एक सपना से संकेत मिलता है कि यह किसी प्रमोशनल शूट का हिस्सा हो सकता है।

शरारत से मिली नई पहचान

धुरंधर के सुपरहिट गाने शरारत के बाद आयशा खान की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। गाने में क्रिस्टल डिसूजा के साथ उनके डांस मूव्स को खूब पसंद किया गया।

दो दिन में पूरी हुई शूटिंग

आयशा ने बताया था कि शरारत गाने की शूटिंग सिर्फ दो दिनों में पूरी हुई थी। उस दौरान उन्होंने पीरियड्स के बीच भी काम जारी रखा और मुश्किल शूट को पूरा किया।

वायरल तस्वीरों का सच क्या?

डायमंड रिंग, मिस्ट्री मैन और रोमांटिक पोज ने फैंस के बीच सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, आयशा की ओर से सगाई की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Next Story