WTC 2025-27 में विकेटों की बारिश, जोश टंग ने रचा इतिहास

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन जारी है। जोश टंग 50 विकेट पूरे कर सबसे आगे निकल गए हैं, जबकि मिचेल स्टार्क और मोहम्मद सिराज भी टॉप लिस्ट में हैं।

जेडन सील्स का शानदार प्रदर्शन

वेस्टइंडीज के जेडन सील्स ने WTC 2025-27 में 12 टेस्ट की 23 पारियों में 35 विकेट लिए हैं। वह इस लिस्ट में मजबूत स्थिति में हैं।

बेन स्टोक्स के 39 विकेट

इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने WTC 2025-27 में 11 टेस्ट की 20 पारियों में 39 विकेट चटकाए। उन्होंने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया है।

सिराज का भी जलवा

मोहम्मद सिराज ने मौजूदा WTC चक्र में 10 टेस्ट की 19 पारियों में 41 विकेट अपने नाम किए हैं। उनके खाते में दो 5 विकेट हॉल भी शामिल हैं।

स्टार्क ने मचाई तबाही

ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क 48 विकेट के साथ टॉप गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने सिर्फ 11 टेस्ट में 3 बार 5 विकेट हॉल लिया है।

जोश टंग का तूफानी रिकॉर्ड

इंग्लैंड के जोश टंग ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट लेकर WTC 2025-27 में 50 विकेट पूरे कर लिए। वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले गेंदबाज बने।

Next Story