मिर्जापुर की डिंपी याद है? इंजीनियरिंग छोड़ ऐसे बनीं हर्षिता गौर की ग्लैमरस पहचान

मिर्जापुर की शांत डिंपी पंडित असल जिंदगी में बेहद पढ़ाकू थीं। जानिए कैसे BTech के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग छोड़ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।

डिंपी पंडित की फिर होगी वापसी!

मिर्जापुर: द मूवी में हर्षिता गौर एक बार फिर डिंपी पंडित के किरदार में नजर आएंगी। इस बार कहानी बड़े पर्दे पर नया रंग दिखाएगी।

पढ़ाई में थीं टॉपर

हर्षिता गौर ने दिल्ली से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में BTech किया। वह स्कॉलरशिप होल्डर भी रह चुकी हैं।

इंजीनियरिंग छोड़ चुनी ग्लैमर की राह

कॉर्पोरेट करियर के बजाय हर्षिता ने एक्टिंग को चुना। विज्ञापनों से शुरुआत कर वह डाबर वाटिका, सनसिल्क और रेनॉल्ट जैसे ब्रांड्स का चेहरा बनीं।

सड्डा हक से मिला बड़ा ब्रेक

साल 2013 में हर्षिता ने सड्डा हक से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद मिर्जापुर ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई।

डिंपी से बिल्कुल अलग है असली हर्षिता

हर्षिता एक प्रशिक्षित कथक डांसर भी हैं। उनका मानना है कि शास्त्रीय नृत्य ने किरदारों के हाव-भाव और भावनाओं को समझने में मदद की।

अब बड़े पर्दे पर दिखेगा दम!

मिर्जापुर: द मूवी में डिंपी का किरदार फिर चर्चा में है। 4 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म में हर्षिता की नई पारी पर सबकी नजरें रहेंगी।

Next Story