सिल्क साड़ी में नयनतारा का गॉर्जियस लुक, फैंस बोले वाह!

व्हाइट सिल्क साड़ी, मिनिमल मेकअप और गजरे वाले जूड़े में नयनतारा ने इंटरनेट पर अपने फेस्टिव लुक से तहलका मचा दिया।

नयनतारा का फेस्टिव अवतार

नयनतारा ने सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। व्हाइट सिल्क साड़ी में उनका खूबसूरत अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

व्हाइट साड़ी में लगीं स्टनिंग

नयनतारा ने टिश्यू-सिल्क या चंदेरी साड़ी कैरी की, जिस पर पतला गोल्डन बॉर्डर उनके लुक को ट्रेडिशनल और क्लासी टच दे रहा है।

सिंपल लेकिन सुपर ग्लैम

मैचिंग स्लीवलेस व्हाइट ब्लाउज के साथ नयनतारा ने अपने लुक को बेहद एलिगेंट रखा। उनका मिनिमल स्टाइल फैंस का ध्यान खींच रहा है।

गजरे वाले जूड़े ने जीता दिल

चोकर, मिक्स्ड मेटल रिस्टवियर और गोल्ड लिंक-ब्रेसलेट वॉच के साथ उन्होंने गजरे से सजा जूड़ा बनाया। मिनिमल मेकअप ने लुक को परफेक्ट बनाया।

बड़े प्रोजेक्ट्स की लाइनअप

नयनतारा के पास टॉक्सिक, हाय, मूकुथी अम्मन 2 और मन्ननगट्टी सिंस 1960 जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।

टॉक्सिक में बनेंगी गंगा

यश स्टारर टॉक्सिक में नयनतारा, यश के किरदार राया की बहन गंगा का रोल निभाएंगी। फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Next Story