निक्की तंबोली और अरबाज पटेल ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद दोनों के रिश्ते में दरार की अटकलें तेज हो गई हैं।
निक्की तंबोली और अरबाज पटेल ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद फैंस के बीच ब्रेकअप की चर्चा शुरू हो गई
दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते के खत्म होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि, सोशल मीडिया एक्टिविटी ने सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।
अरबाज ने धोखे और पार्टनर से झूठ बोलने से जुड़ा पोस्ट शेयर किया। इसके बाद फैंस ने इसे निक्की से जोड़कर देखना शुरू कर दिया।
निक्की और अरबाज की नजदीकियां बिग बॉस मराठी 5 के दौरान चर्चा में आई थीं। शो के बाद भी दोनों का रिश्ता जारी रहा।
रियलिटी शो द 50 में अरबाज ने घुटने के बल बैठकर निक्की को प्रपोज किया था। निक्की ने भी उनका प्रपोजल स्वीकार करते हुए उन्हें गले लगाया था।
निक्की ने बताया था कि उनके पिता अलग धर्म के रिश्ते के पक्ष में नहीं थे। अब दोनों के अनफॉलो और सोशल मीडिया पोस्ट ने रिश्ते को लेकर नई अटकलें तेज कर दी हैं।