कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब उर्वशी रौतेला ने संस्कृति और क्रिएटिविटी के बीच संतुलन की बात कही है।
उर्वशी रौतेला ने कृति सेनन के रक्षाबंधन एड विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी महिला को उसके कपड़ों से जज नहीं करना चाहिए।
उर्वशी के मुताबिक क्रिएटिविटी जरूरी है, लेकिन इसके नाम पर सांस्कृतिक संवेदनशीलता से समझौता नहीं होना चाहिए। रक्षाबंधन की मर्यादा का सम्मान जरूरी है।
जीवा के 36 सेकंड के रक्षाबंधन विज्ञापन में कृति के इंडो-वेस्टर्न लुक को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध हुआ। यूजर्स के एक वर्ग ने इसे त्योहार के अनुरूप नहीं बताया।
विवाद के बीच कंगना रनोट ने कृति का नाम लिए बिना विज्ञापन के लुक पर सवाल उठाए। उन्होंने महिलाओं के पास मौजूद अलग-अलग फैशन विकल्पों का जिक्र किया।
कृति सेनन ने कहा कि संस्कृति और परंपरा का सम्मान केवल कपड़ों से नहीं मापा जा सकता। उन्होंने महिलाओं के पहनावे को लेकर की जाने वाली ऑनलाइन निगरानी पर भी सवाल उठाए।
विवाद बढ़ने के बाद जीवा ने माफी मांगते हुए विज्ञापन को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया। वहीं, राहुल गांधी ने भी कृति का समर्थन करते हुए महिलाओं की पसंद का सम्मान करने की बात कही।