₹4.78 लाख का लहंगा पहन पलक तिवारी ने दिखाया देसी ग्लैमर, वेडिंग सीजन के लिए लें स्टाइलिंग टिप्स

पलक तिवारी का खूबसूरत लहंगा लुक बना चर्चा में। कॉर्सेट ब्लाउज से लेकर स्टाइलिश दुपट्टे तक, हर डिटेल दे रही है वेडिंग फैशन इंस्पिरेशन।

₹4.78 लाख के लहंगे में पलक

पलक तिवारी ने पिंक शेड के लग्जरी लहंगे में अपना देसी ग्लैमर फ्लॉन्ट किया। उनका यह लुक शादी और पार्टी के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है।

सेक्विन और कटदाना का जादू

रॉ सिल्क और नेट से तैयार इस लहंगे पर हैंडक्राफ्टेड सेक्विन और कटदाना एम्ब्रॉयडरी की गई है। शिमरी डिटेलिंग ने आउटफिट को बेहद ग्लैमरस बना दिया।

कॉर्सेट ब्लाउज ने बदला पूरा लुक

पलक ने ट्रेडिशनल ब्लाउज की जगह स्ट्रक्चर्ड कॉर्सेट ब्लाउज चुना। फिटेड सिल्हूट और चमकदार डिटेलिंग ने लहंगे को मॉडर्न ट्विस्ट दिया।

दुपट्टा ड्रेपिंग रही खास

शीयर नेट दुपट्टे को पलक ने बेहद स्टाइलिश अंदाज में कैरी किया। एक शोल्डर पर ड्रेप और साइड नॉट ने पूरे लुक को ड्रीमी और फैशनेबल बना दिया।

जूलरी में रखा बैलेंस

हैवी आउटफिट के साथ पलक ने जूलरी को ओवर नहीं किया। पिंक-पर्पल स्टोन ड्रॉप इयररिंग्स और स्टेटमेंट रिंग ने लुक को एलिगेंट फिनिश दी।

वेडिंग सीजन में ऐसे करें स्टाइल

फ्लेयर्ड लहंगे के साथ कॉर्सेट ब्लाउज, मिनिमल जूलरी और सॉफ्ट दुपट्टा ड्रेपिंग ट्राई करें। पलक की तरह सॉफ्ट मेकअप और वेवी ओपन हेयर से लुक को पूरा करें।

Next Story