ब्राउन सूट में Kareena Kapoor Khan का बॉस लेडी लुक, Daayra के प्रमोशन में छाईं बेबो

करीना कपूर खान का ब्राउन टेलर्ड सूट लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। स्टाइलिश अंदाज के साथ एक्ट्रेस ने Daayra को लेकर भी फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी।

ब्राउन सूट में बॉस लेडी वाइब

करीना कपूर खान ने Daayra के प्रमोशन के दौरान ब्राउन टेलर्ड सूट पहनकर अपना पावरफुल अंदाज दिखाया। उनका बॉस लेडी लुक देखते ही बन रहा है।

मिनिमल स्टाइलिंग ने जीता दिल

ब्राउन सूट के साथ करीना ने मिनिमल मेकअप, मैचिंग ईयरिंग्स और स्टाइलिश बैलीज चुनीं। सिंपल लेकिन क्लासी स्टाइलिंग ने लुक को और निखार दिया।

फैंस ने जमकर की तारीफ

करीना ने तस्वीरों के साथ 18 सितंबर को Daayra के सिनेमाघरों में आने की जानकारी शेयर की। पोस्ट सामने आते ही फैंस ने एक्ट्रेस के लुक और फिल्म को लेकर खूब प्यार बरसाया।

रिलीज हुआ Daayra का ट्रेलर

फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन आमने-सामने नजर आ रहे हैं। ट्रेलर ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर है Daayra

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी Daayra में करीना DCP अजूनी कोहली के किरदार में नजर आएंगी। कहानी एक क्राइम केस के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां करीना और पृथ्वीराज का आमना-सामना होगा।

करीना के अगले प्रोजेक्ट पर नजर

करीना को पिछली बार The Crew और Singham Again जैसी फिल्मों में देखा गया था। अब फैंस उनकी नई फिल्म Daayra में दमदार भूमिका देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

Next Story