भारत का शाकाहारी खाना स्वाद, मसालों और विविधता से भरपूर है। जानिए 7 ऐसे फेमस वेजिटेरियन व्यंजन, जिन्हें देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में पसंद किया जाता है।
पतला और कुरकुरा मसाला डोसा दक्षिण भारत की फेमस डिश है। आलू की मसालेदार फिलिंग, सांभर और नारियल चटनी इसका स्वाद बढ़ाते हैं।
मुंबई की लोकप्रिय स्ट्रीट फूड पाव भाजी मसालेदार सब्जियों और मक्खन लगे पाव का शानदार कॉम्बिनेशन है। इसका चटपटा स्वाद हर किसी को पसंद आता है।
मसालेदार छोले और फूले हुए भटूरे का स्वाद उत्तर भारत में बेहद लोकप्रिय है। प्याज, अचार और चटनी के साथ इसका मजा और बढ़ जाता है।
मसालों में मैरीनेट किया हुआ पनीर ग्रिल करके तैयार किया जाता है। इसका स्मोकी स्वाद और सॉफ्ट टेक्सचर इसे फेमस वेज स्टार्टर बनाता है।
कुरकुरी परत के अंदर मसालेदार आलू की फिलिंग वाला समोसा भारत का पसंदीदा स्नैक है। चाय और चटनी के साथ इसका स्वाद और भी शानदार लगता है।
मसालेदार राजमा और गर्मागर्म चावल का कॉम्बिनेशन घर के खाने की याद दिलाता है। उत्तर भारत की यह डिश अपने स्वाद और सादगी के लिए मशहूर है।