हनुमान अंश में रामबेटी शर्मा का किरदार निभाकर पूर्णिमा तिवारी सुर्खियों में हैं। फिल्म में सादगी भरे अंदाज में दिखने वाली पूर्णिमा रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं।
31 जुलाई को रिलीज हुई हनुमान अंश को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में पूर्णिमा तिवारी ने अहम भूमिका निभाई है।
पूर्णिमा फिल्म में रामबेटी शर्मा का किरदार निभा रही हैं, जिन्हें नीम करोली बाबा की पत्नी के रूप में दिखाया गया है।
पूर्णिमा तिवारी ने अपने किरदार को बेहद सादगी और प्रभावी अंदाज में निभाया है। सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिंग की तारीफ हो रही है।
पूर्णिमा एक उभरती हुई अभिनेत्री हैं। वह रात अकेली है और हुरदंग जैसी फिल्मों के अलावा टीवी शो प्यार की राहें में भी नजर आ चुकी हैं।
फिल्म में सादगी भरे लुक में नजर आने वाली पूर्णिमा असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें इसका सबूत हैं।
पूर्णिमा तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 73.5 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और फैंस उनके लुक्स पसंद करते हैं।