भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने एक्टिंग में खूब नाम कमाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने कहां तक पढ़ाई की है? जानिए उनकी एजुकेशन से जुड़ी खास बातें।
आम्रपाली दुबे का बचपन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बीता। शुरुआती पढ़ाई के साथ वह दूसरी गतिविधियों में भी काफी एक्टिव रहती थीं।
स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद आम्रपाली ने आगे की शिक्षा के लिए मुंबई का रुख किया और यहीं से उनके करियर की नई शुरुआत हुई।
आम्रपाली दुबे ने मुंबई के भवन्स कॉलेज से अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी की। कॉलेज के दिनों में उनका झुकाव एक्टिंग की ओर बढ़ने लगा।
कॉलेज के दौरान आम्रपाली की दिलचस्पी मनोरंजन की दुनिया में बढ़ी। उन्होंने एक्टिंग को करियर बनाने का फैसला किया।
पढ़ाई पूरी करने के बाद आम्रपाली ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने टीवी से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
टीवी के बाद आम्रपाली ने भोजपुरी फिल्मों का रुख किया और अपनी शानदार एक्टिंग से इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में जगह बनाई।