गणेश चतुर्थी पर दिखना है स्टाइलिश? आलिया से जाह्नवी तक, कॉपी करें ये देसी लुक्स

गणेश चतुर्थी पर ट्रेडिशनल के साथ ग्लैमरस दिखना है? बॉलीवुड की इन हसीनाओं के साड़ी, लहंगा और सूट लुक्स से लें परफेक्ट फेस्टिव इंस्पिरेशन।

आलिया का महाराष्ट्रीयन अंदाज

आलिया भट्ट ने ऑरेंज और मैजेंटा सिल्क साड़ी को धोती स्टाइल में ड्रेप किया है। सिंपल ज्वेलरी के साथ ये लुक गणेश चतुर्थी के लिए परफेक्ट है।

अनन्या का बनारसी ग्लो

ऑरेंज बनारसी साड़ी और हैवी इयररिंग्स में अनन्या पांडे का लुक बेहद खूबसूरत है। मिनिमल मेकअप के साथ इसे आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं।

रकुल का ग्लैमरस साड़ी लुक

येलो साड़ी के साथ स्टाइलिश ब्लाउज, हैवी नेकलेस और कमरबंद ने रकुल प्रीत सिंह के लुक को खास बना दिया। फेस्टिव ग्लैम के लिए बढ़िया आइडिया है।

शिल्पा का कलरफुल ट्विस्ट

मल्टीकलर साड़ी के साथ गोल्डन ब्लाउज में शिल्पा शेट्टी का लुक बेहद एलिगेंट है। खुले बाल और सटल मेकअप इसे और स्टाइलिश बनाते हैं।

जाह्नवी का रॉयल लहंगा

साड़ी से हटकर हैवी लुक चाहिए तो जाह्नवी कपूर का लहंगा ट्राई करें। सिल्वर ज्वेलरी और ब्रेड हेयरस्टाइल से मिलेगा परफेक्ट फेस्टिव टच।

सारा का ट्रेडिशनल सूट लुक

साड़ी या लहंगा पसंद नहीं तो सारा अली खान का समरी कलर सूट लुक कॉपी करें। मांग टीका और इयररिंग्स के साथ इसे खूबसूरत ट्रेडिशनल फिनिश दें।

Next Story