एक फैशन इवेंट में बॉलीवुड सितारों ने अपने ग्लैमरस अंदाज से महफिल लूट ली। नोरा फतेही से लेकर आयुष्मान खुराना और शालिनी पासी तक, हर स्टार का लुक रहा चर्चा में।
नोरा फतेही क्रॉप टॉप और डेनिम स्कर्ट में बेहद स्टाइलिश नजर आईं। उनका यूनिक हेयरस्टाइल और कॉन्फिडेंट अंदाज सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।
हुमा कुरैशी ने ब्लैक ऑफ शोल्डर आउटफिट में अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाया। व्हाइट ज्वेलरी और खुले बालों ने उनके लुक को शानदार टच दिया।
ग्रे आउटफिट, बिखरे बाल और हल्की दाढ़ी में आयुष्मान खुराना का अंदाज काफी अलग दिखा। कैमरे के सामने उन्होंने जमकर पोज दिए।
शिमरी आउटफिट के साथ डेनिम जैकेट में शालिनी पासी ने स्टाइल का नया ट्विस्ट दिया। उनका मेंढक वाला क्लच सबसे ज्यादा ध्यान खींचता नजर आया।
मीरा राजपूत ने स्कर्ट-टॉप के साथ लॉन्ग बूट्स कैरी किए। खुले बालों के साथ उनका पूरा लुक ग्लैमरस और ट्रेंडी नजर आया।
हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने फुल स्लीव शिमरी आउटफिट में एंट्री ली। उनका ग्लैमरस लुक इवेंट में आकर्षण का केंद्र रहा।