श्रद्धा कपूर ने वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन एक फोटो में राहुल मोदी की झलक ने सबका ध्यान खींच लिया। दोनों की साथ छुट्टी मनाने की चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं।
काम से ब्रेक लेकर श्रद्धा कपूर छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने ट्रिप की कई खूबसूरत झलकियां शेयर की हैं
श्रद्धा के फोटो डंप में एक लाइब्रेरी की तस्वीर भी है, जिसमें राहुल मोदी किताब पढ़ते नजर आ रहे हैं। इसी तस्वीर ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा।
राहुल मोदी की मौजूदगी के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के साथ वेकेशन मनाने की चर्चाएं तेज हो गईं। श्रद्धा और राहुल लंबे समय से डेटिंग रूमर्स को लेकर सुर्खियों में हैं।
फोटो शेयर करते हुए श्रद्धा ने लिखा, छोटी सी छुट्टी तो बनती है ना??? उनका यह कैप्शन भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।
श्रद्धा ने वेकेशन की लोकेशन पोस्ट में स्पष्ट नहीं की। रिपोर्ट्स में इस ट्रिप को थाईलैंड और बैंकॉक से जोड़ा गया है, लेकिन एक्ट्रेस ने खुद लोकेशन कन्फर्म नहीं की है।
Description श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी को लेकर लंबे समय से चर्चाएं हैं, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल वेकेशन की तस्वीरों ने अटकलों को फिर हवा दे दी है।