करीना कपूर खान एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज से इंटरनेट पर छा गई हैं। रॉयल काउचर लुक से लेकर बॉडीसूट स्टाइल तक, बेबो का हर अंदाज फैंस का ध्यान खींच रहा है।
करीना कपूर खान का लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके रॉयल लुक ने फैंस को दीवाना बना दिया है।
फैशन डिजाइनर रितु कुमार के काउचर के लिए करीना ने शानदार फोटोशूट कराया है। उनका शाही अंदाज देखते ही बन रहा है।
स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने करीना की तस्वीरें शेयर की हैं। बॉडीसूट लुक में एक्ट्रेस का कॉन्फिडेंस और स्टाइल खूब चर्चा बटोर रहा है।
करीना ने साड़ी, सूट और गाउन जैसे अलग-अलग आउटफिट में पोज दिए। हर लुक में उनका शाही अंदाज नजर आया।
करीना ने बताया कि अपनी शादी में उन्होंने सास की ब्राइडल ड्रेस पहनी थी। रितु कुमार ने इस खास आउटफिट को रीक्रिएट किया था।
करीना कपूर खान जल्द मेघना गुलजार की फिल्म दायरा में नजर आएंगी। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में हैं और इसकी रिलीज 18 सितंबर बताई गई है।