Ganesh Chaturthi 2026: शिल्पा शेट्टी के 6 स्टाइलिश देसी लुक्स, त्योहार पर दिखेंगी सबसे ग्लैमरस

गणेश चतुर्थी पर ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश दिखना है तो शिल्पा शेट्टी के ये फेस्टिव लुक्स परफेक्ट इंस्पिरेशन हैं। साड़ी से शरारा तक, हर अंदाज है खास।

पिंक शरारा में ब्राइट फेस्टिव वाइब

मिरर वर्क और एम्ब्रॉयडरी वाला पिंक शरारा सेट फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट है। गोल्डन बैंगल्स और खुले वेवी बाल लुक को और स्टाइलिश बना रहे हैं।

पिंक साड़ी में रॉयल अंदाज

हैवी सिल्वर और गोल्डन वर्क वाली पिंक साड़ी शिल्पा को रॉयल लुक दे रही है। मांग टीका, नोज रिंग और लेयर्ड नेकलेस ने देसी टच बढ़ा दिया।

मैरून साड़ी और गोल्डन ग्लैमर

गोल्डन एम्बेलिश्ड ब्लाउज के साथ मैरून साड़ी का कॉम्बिनेशन बेहद रिच नजर आ रहा है। मिनिमल ज्वेलरी और सॉफ्ट वेवी हेयरस्टाइल इसे एलिगेंट बना रहे हैं।

गोल्डन साड़ी में सटल स्टाइल

अगर आपको हैवी आउटफिट की जगह क्लासी और सोबर लुक पसंद है, तो शिल्पा की गोल्डन साड़ी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। मिनिमल ज्वेलरी इसे ग्रेसफुल टच देती है।

ग्रीन-गोल्डन साड़ी में क्लासी लुक

फ्लोरल मोटिफ्स और गोल्डन बॉर्डर वाली ग्रीन सिल्क साड़ी फेस्टिव वाइब दे रही है। स्टेटमेंट नेकलेस और खुले बालों ने लुक को खूबसूरत फिनिश दी।

ऑरेंज-रेड लुक में रॉयल टच

ब्राइट ऑरेंज-रेड आउटफिट के साथ पर्पल और गोल्डन बॉर्डर वाला पल्लू लुक को रॉयल बना रहा है। गोल्डन ज्वेलरी और सटल मेकअप ने फेस्टिव स्टाइल पूरा किया।

Next Story