फेस्टिवल में ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश दिखना है तो मौनी रॉय का ये लुक जरूर देखें। बेबी पिंक साड़ी, गोल्डन वर्क और खूबसूरत एक्सेसरीज का ये कॉम्बिनेशन बेहद एलीगेंट है।
मौनी रॉय ने बेबी पिंक साड़ी में अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। उनका ये ट्रेडिशनल लुक फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है।
मौनी ने बेबी पिंक साड़ी को गुजराती स्टाइल में ड्रेप किया है। इस खास ड्रेपिंग स्टाइल ने उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना दिया।
साड़ी पर किया गया गोल्डन वर्क पूरे लुक को रॉयल टच दे रहा है। मैचिंग ब्लाउज के साथ मौनी का आउटफिट बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है।
मौनी ने गोल्डन मांगटीका और नोज पिन के साथ अपने ट्रेडिशनल लुक को कंप्लीट किया। ये एक्सेसरीज उनके अंदाज में चार चांद लगा रही हैं।
मौनी ने मेकअप को सटल रखा है और बालों में मेसी ब्रेड्स बनाई हैं। उनका ये लुक सिंपल होने के साथ काफी ग्रेसफुल दिखाई दे रहा है।
मौनी रॉय का ये साड़ी लुक नवरात्रि, गणेश चतुर्थी और दिवाली जैसे त्योहारों के लिए शानदार इंस्पिरेशन है। आप भी इसी तरह के लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।