श्वेता तिवारी ने बेबी पिंक फिटेड गाउन में अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। उनका स्टाइलिश लुक और मिनिमल मेकअप फैंस का ध्यान खींच रहा है।
श्वेता तिवारी बेबी पिंक कलर के खूबसूरत लॉन्ग गाउन में नजर आईं। उनका ग्लैमरस अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया।
श्वेता ने अपने लंबे बालों को वन साइड रखा है। खुले बालों के साथ उनके पोज बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे हैं।
पिंक स्टोन वाले पेंडेंट के साथ सिल्वर चंकी नेकलेस ने श्वेता के लुक को और खास बना दिया। मैचिंग ईयररिंग्स भी खूब जंच रहे हैं।
श्वेता ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया। न्यूड मेकअप, हल्की लिपस्टिक और मस्कारा उनके लुक को निखार रहे हैं।
श्वेता की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स उनके ग्लैमरस अंदाज की तारीफ करते नजर आए।
टीवी के बाद श्वेता तिवारी फिल्मों में भी एक्टिव हैं। वह सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के साथ फिल्म द वन में नजर आने वाली हैं।