गोविंदा की अपकमिंग फिल्म की हीरोइन कोमल रानी के खूबसूरत साड़ी लुक्स से करवाचौथ के लिए लें फैशन इंस्पिरेशन और पाएं ट्रेडिशनल के साथ ग्लैमरस अंदाज।
लाल साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज करवाचौथ के लिए परफेक्ट चॉइस है। लुक को ट्रेडिशनल टच देने के लिए गजरा जरूर लगाएं।
ऑफ व्हाइट बूटी वाली साड़ी के साथ मरून ब्लाउज बेहद एलिगेंट लगता है। चेन वाले ईयररिंग और गजरा लुक को और निखारेंगे।
पिस्ता कलर की टिशू सिल्क साड़ी के साथ सिल्वर ब्लाउज सिंपल और स्टाइलिश लुक देता है। सिल्वर बिंदी और स्टेटमेंट रिंग परफेक्ट फिनिश देंगे।
खुले बालों में हल्के कर्ल करवाकर अपने साड़ी लुक को मॉडर्न टच दें। प्लेन साड़ी के साथ हैवी ब्लाउज और चोकर भी खूब जचेगा।
करवाचौथ पर पीले रंग की साड़ी आपके लुक को ब्राइट और फेस्टिव बनाएगी। मैसी बन या चोटी में गजरा लगाकर ट्रेडिशनल अंदाज पाएं।
लाइट कलर की साड़ी के साथ बड़े झुमके और चोकर ट्राई करें। सही ज्वेलरी आपके पूरे करवाचौथ लुक को सेलिब्रिटी जैसा बना सकती है।