आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने शादी के करीब डेढ़ साल बाद अपनी मैरिज रजिस्टर करा ली है। कपल ने खास तस्वीरों के साथ इसकी जानकारी फैंस को दी।
रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने शादी के करीब डेढ़ साल बाद अपनी मैरिज रजिस्टर कराई है।
कपल ने मजेदार अंदाज में लिखा कि उनका ट्रायल पीरियड खत्म हो गया है। अब दोनों आधिकारिक तौर पर मिस्टर और मिसेज जैन हैं।
आदर और अलेखा ने गणपति बप्पा का शुक्रिया अदा किया और कहा कि उन्होंने अपने पसंदीदा इंसान के साथ रिश्ते को कानूनी तौर पर भी पक्का कर लिया है।
सामने आई तस्वीरों में आदर और अलेखा काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री भी फैंस का ध्यान खींच रही है।
अलेखा ने रेड कलर का सूट पहना और इसे मंगलसूत्र, क्रिस्टल बिंदी और हरी चूड़ियों के साथ स्टाइल किया।
खुले बाल, मिनिमल मेकअप और ग्रीन ज्वेलरी के साथ अलेखा का सिंपल लुक बेहद एलिगेंट नजर आया।