साड़ी हो या वेस्टर्न ड्रेस, दिव्या दत्ता हर आउटफिट को बेहद खूबसूरती से कैरी करती हैं। 40 प्लस महिलाएं उनके इन लुक्स से स्टाइलिंग आइडिया ले सकती हैं।
रेड साड़ी में दिव्या दत्ता बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वेडिंग या फैमिली फंक्शन के लिए उनका ये ट्रेडिशनल लुक शानदार इंस्पिरेशन है।
मस्टर्ड एंड क्रीम प्रिंटेड सूट में दिव्या का लुक बेहद एलिगेंट नजर आया। स्टाइलिश तरीके से कैरी किया गया दुपट्टा उनके लुक को और खास बना रहा है।
दिव्या ने रेड शर्ट को डेनिम शॉर्ट्स के साथ पेयर किया। डीजे नाइट या कैजुअल पार्टी के लिए ये वेस्टर्न लुक ट्राय किया जा सकता है।
मस्टर्ड ड्रेस में दिव्या का अंदाज काफी ग्लैमरस नजर आया। ऑफिस पार्टी में कुछ अलग और स्टाइलिश पहनना हो तो इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।
ब्लैक साड़ी को व्हाइट ब्लाउज के साथ पेयर कर दिव्या ने क्लासी लुक क्रिएट किया। सादगी पसंद महिलाओं के लिए ये कॉम्बिनेशन शानदार विकल्प हो सकता है।
दिव्या दत्ता के ये लुक्स दिखाते हैं कि उम्र के साथ फैशन के एक्सपेरिमेंट कम करने की जरूरत नहीं। इंडियन हो या वेस्टर्न, सही स्टाइलिंग से हर लुक को खास बनाया जा सकता है।