आइवरी लहंगे में आलिया भट्ट का शाही अंदाज, विक्की कौशल संग दिखी Love & War वाली केमिस्ट्री

आलिया भट्ट और विक्की कौशल ने मिजवान कोचर शो में शो स्टॉपर बनकर खूब सुर्खियां बटोरीं। आइवरी लहंगे और रॉयल ब्लू जैकेट में दोनों की जोड़ी ने फैंस का ध्यान खींच लिया।

आलिया-विक्की का रॉयल रैंप वॉक

मिजवान कोचर शो में आलिया भट्ट और विक्की कौशल ने साथ रैंप वॉक किया। दोनों का शाही अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया।

रैंप पर दिखी Love & War केमिस्ट्री

आलिया और विक्की की ऑन-स्टेज बॉन्डिंग ने फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म Love & War की याद दिला दी।

आइवरी लहंगे में आलिया का जलवा

आलिया ने आइवरी चिकनकारी लहंगा, क्रॉप्ड ब्लाउज और ओरेगेंजा दुपट्टे के साथ खूबसूरत एथनिक लुक अपनाया।

जूलरी ने बढ़ाई खूबसूरती

चोकर, मैचिंग ईयररिंग्स, मांग टीका और हाथफूल के साथ आलिया ने अपने रॉयल लुक को परफेक्ट फिनिश दी।

विक्की का रॉयल ब्लू लुक

विक्की कौशल ने डार्क रॉयल ब्लू वेलवेट जैकेट को व्हाइट कुर्ते और ट्राउजर के साथ पेयर किया।

Love & War में फिर साथ दिखेंगे

आलिया और विक्की जल्द रणबीर कपूर के साथ संजय लीला भंसाली की Love & War में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है।

Next Story