दृश्यम 3 को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स से इशिता दत्ता बेहद खुश हैं। एक्ट्रेस ने सेट से अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन के साथ कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।
दृश्यम 3 सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।
फिल्म की सफलता के बीच इशिता दत्ता ने सेट से कई अनदेखी BTS तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।
एक तस्वीर में इशिता दत्ता तब्बू के साथ कोर्ट सीन के दौरान मस्ती करती नजर आ रही हैं। साथ में श्रिया सरन भी दिखाई दे रही हैं।
इशिता ने अजय देवगन और श्रिया सरन के साथ भी तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में पूरी स्टारकास्ट की बॉन्डिंग नजर आ रही है।
इशिता दत्ता दर्शकों के रिस्पॉन्स से बेहद खुश हैं। उन्होंने फैंस के लिए शूटिंग के कुछ खास BTS मोमेंट्स शेयर किए हैं।
दृश्यम 3 में इशिता ने अंजू का किरदार निभाया है। सैम की मौत के बाद विजय सलगांवकर अपने परिवार को बचाने के लिए पुलिस को चकमा देता है।