कौन हैं अपेक्षा पोरवाल? पेजेंट विनर से जेलर 2 की एक्शन स्टार बनने तक का सफर

रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 के ट्रेलर में अपने दमदार एक्शन से चर्चा में आईं अपेक्षा पोरवाल आखिर कौन हैं? जानिए पेजेंट जीतने से लेकर कथक और मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग तक, उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें।

जेलर 2 में दिखा दमदार एक्शन

रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 के ट्रेलर में अपेक्षा पोरवाल अपने एक्शन मूव्स से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। उनका कॉन्फिडेंट अंदाज फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा रहा है।

अनदेखी से शुरू हुआ एक्टिंग सफर

अपेक्षा पोरवाल ने साल 2020 में आशीष आर. शुक्ला की वेब सीरीज अनदेखी से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स में अपनी पहचान बनाई।

मेथड एक्टिंग की ली ट्रेनिंग

एक्टिंग में करियर बनाने से पहले अपेक्षा ने मुंबई के जेफ गोल्डबर्ग स्टूडियो में ट्रेनिंग ली। उन्होंने यहां नौ महीने का मेथड एक्टिंग डिप्लोमा कोर्स पूरा किया।

इन वेब सीरीज में भी आईं नजर

अपेक्षा पोरवाल दिल बेकरार, सॉल्ट सिटी और हनीमून फोटोग्राफर जैसी सीरीज में काम कर चुकी हैं। अलग-अलग किरदारों के जरिए उन्होंने अपने अभिनय का हुनर दिखाया है।

किकबॉक्सिंग और ननचकू में भी माहिर

अपेक्षा सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, एक्शन की ट्रेनिंग में भी आगे हैं। उन्होंने किकबॉक्सिंग और ननचकू जैसे मार्शल आर्ट्स सीखे हैं, जो उनके एक्शन अंदाज को खास बनाते हैं।

पेजेंट विनर और ट्रेंड कथक डांसर

अपेक्षा मिस टीन इंडिया इंटरनेशनल 2009 और मिस इंडिया दिल्ली 2015 का खिताब जीत चुकी हैं। मिस दिवा 2017 में वह सेकंड रनर-अप रहीं और उन्होंने कथक की ट्रेनिंग भी ली है। अब जेलर 2 में उनका नया अंदाज देखने को मिलेगा।

Next Story