गरबा नाइट में छा जाएंगी! ये 6 चनिया चोली और लहंगे के डिजाइन हैं बेहद खूबसूरत

नवरात्रि में गरबा और डांडिया खेलने के लिए चाहिए स्टाइलिश लुक? रॉयल ब्लू लहंगे से लेकर ऑफ व्हाइट चनिया चोली तक, ये ट्रेंडी डिजाइन आपके फेस्टिव लुक में लगा देंगे चार चांद।

गुजराती स्टाइल लहंगे में दिखें खूबसूरत

गरबा नाइट के लिए गुजराती स्टाइल चनिया चोली परफेक्ट है। रॉयल ब्लू, ब्लैक और मरून जैसे रंगों के साथ ट्रेडिशनल डिजाइन आपको देंगे शानदार फेस्टिव लुक।

रॉयल ब्लू लहंगे का दिखेगा जलवा

रॉयल ब्लू लहंगा गरबा नाइट में रॉयल और स्टाइलिश लुक देता है। इसके साथ ट्रेडिशनल चोली और सिल्वर ज्वेलरी पहनकर अपने अंदाज को खास बनाएं।

टू कलर लहंगे से पाएं ट्रेंडी लुक

एक ही रंग का लहंगा नहीं पहनना तो टू कलर कॉम्बिनेशन ट्राई करें। मैचिंग शेड्स के साथ मिरर वर्क दुपट्टा और ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी आपके लुक को बना देंगे खास।

पुरानी स्कर्ट को दें नया अंदाज

गरबा के लिए हर बार नया आउटफिट खरीदना जरूरी नहीं है। अपनी पुरानी स्कर्ट के साथ गुजराती स्टाइल ब्लाउज, सिल्वर ज्वेलरी और खूबसूरत बिंदी लगाकर नया लुक तैयार करें।

मल्टीकलर चनिया चोली है परफेक्ट

गरबा और डांडिया में रंगों का तड़का लगाना है तो मल्टीकलर लहंगा या चनिया चोली चुनें। इसके साथ ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहनें और अपने लुक को फेस्टिव टच दें।

ऑफ व्हाइट लहंगे से बनें सबसे अलग

हर बार डार्क कलर पहनने के बजाय ऑफ व्हाइट लहंगा ट्राई करें। इसके साथ मल्टीकलर ब्लाउज, सिल्वर ज्वेलरी और बिंदी का कॉम्बिनेशन आपको देगा एलिगेंट और यूनिक लुक।

Next Story