Navratri Special Couple Outfits: गरबा नाइट के लिए 6 स्टाइलिश कपल लुक्स

नवरात्रि की गरबा नाइट पर पार्टनर के साथ दिखना है सबसे स्टाइलिश? ट्रेडिशनल से लेकर ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न तक, ये 6 मैचिंग कपल आउटफिट्स आपके लुक में लगाएंगे चार चांद।

ट्रेडिशनल गुजराती लुक

लड़कियां पहनें मिरर वर्क वाली चनिया-चोली और लड़के चुनें मैचिंग केडियू। ट्रेडिशनल गुजराती स्टाइल गरबा नाइट के लिए परफेक्ट है।

ब्लैक में रॉयल कपल

ब्लैक चनिया-चोली और एम्ब्रॉयडरी वाले ब्लैक केडियू के साथ पाएं रॉयल लुक। सिल्वर जूलरी और मैचिंग फुटवियर स्टाइल को बनाएंगे खास।

रेड एंड व्हाइट ट्विनिंग

रेड और व्हाइट का कॉम्बिनेशन गरबा लुक में फ्रेशनेस और फेस्टिव वाइब जोड़ता है। मैचिंग रंगों के साथ अलग-अलग डिजाइन चुनकर कपल ट्विनिंग को बनाएं स्टाइलिश।

इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन

चनिया-चोली के साथ डेनिम जैकेट और लड़कों के लिए कुर्ता या फ्यूजन जैकेट चुनें। यह लुक ट्रेडिशनल वाइब के साथ मॉडर्न फैशन का शानदार मेल है।

ब्लू एंड गोल्ड ग्लैम

रॉयल ब्लू और गोल्डन डिटेलिंग वाला आउटफिट आपके कपल लुक को देगा फेस्टिव ग्लैमर। गोल्ड जूलरी और एम्ब्रॉयडरी वाले फुटवियर से लुक को करें कंप्लीट।

पेस्टल कपल गोल्स

पेस्टल पिंक, मिंट ग्रीन या पीच शेड्स चुनकर पाएं एलिगेंट कपल लुक। हल्की जूलरी और मिनिमल एक्सेसरीज के साथ आपका अंदाज दिखेगा सबसे अलग।

Next Story