वाइल्डलाइफ और जंगल सफारी का शौक है? भारत के इन टाइगर रिजर्व में प्राकृतिक माहौल के बीच बाघों के दीदार का रोमांचक अनुभव ले सकते हैं।
उत्तराखंड का जिम कॉर्बेट भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान है। ढिकाला जोन बाघों की साइटिंग के लिए खास माना जाता है, जहां हाथी, हिरण और कई पक्षी भी दिख सकते हैं।
राजस्थान का रणथंभौर अरावली की पहाड़ियों, जंगल और ऐतिहासिक धरोहरों का शानदार मेल है। खुले इलाकों में बाघों को देखना यहां की खासियत है।
मध्य प्रदेश का पेंच टाइगर रिजर्व द जंगल बुक के मोगली से जुड़ी कहानियों के लिए मशहूर है। घने जंगल और पेंच नदी सफारी के रोमांच को और बढ़ाते हैं।
उत्तर प्रदेश का पीलीभीत टाइगर रिजर्व तराई के घने जंगलों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। शारदा नदी के आसपास का प्राकृतिक नजारा इसे खास बनाता है।
कर्नाटक का बांदीपुर टाइगर रिजर्व नीलगिरी बायोस्फेयर रिजर्व का हिस्सा है। यहां बाघों के साथ हाथियों के झुंड, गौर और तेंदुए भी देखने को मिल सकते हैं।