करवाचौथ पर लाल साड़ी में दिखना है सबसे खूबसूरत? कुशा से दीपिका और आलिया तक, इन हसीनाओं के साड़ी लुक से लें सोलह श्रृंगार की स्टाइलिंग इंस्पिरेशन।
रेड साटन सिल्क साड़ी और एम्बेलिश्ड ब्लाउज कुशा के लुक को ग्लैमरस बना रहे हैं। स्टेटमेंट जूलरी के साथ यह मॉडर्न करवाचौथ लुक ट्राई करें।
बांधनी पैटर्न और चौड़ा गोल्डन बॉर्डर दीपिका की लाल साड़ी को रॉयल टच दे रहा है। बन हेयरस्टाइल और ट्रेडिशनल जूलरी से लुक को कंप्लीट करें।
गहरे लाल रंग की चंदेरी सिल्क साड़ी पर गोल्डन बॉर्डर और छोटे मोटिफ्स बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। सिंपल जूलरी के साथ यह सोबर और एलिगेंट लुक परफेक्ट है।
रेड साड़ी पर मिरर वर्क फेस्टिव वाइब को और खास बना रहा है। हैवी जूलरी की जगह स्टेटमेंट इयररिंग्स पहनकर लुक को बैलेंस करें।
गोटा बॉर्डर वाली लाल साड़ी क्लासिक और मॉडर्न दोनों फील देती है। कंट्रास्ट ब्लाउज, चूड़ियां, झुमके और पायल के साथ सोलह श्रृंगार पूरा करें।
ऑर्गेंजा फैब्रिक, छोटे मोटिफ्स और गोल्डन बॉर्डर आलिया के लुक को बेहद ग्रेसफुल बना रहे हैं। लाइट और क्लासी करवाचौथ लुक के लिए यह स्टाइल आइडिया अपनाएं।