व्हाइट फ्रॉक में बार्बी डॉल लगीं अदिति भाटिया, ग्रीस वेकेशन की तस्वीरों ने जीता दिल

ये हैं मोहब्बतें फेम अदिति भाटिया का ग्रीस वेकेशन लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। व्हाइट फ्रॉक, सिंपल हेयरस्टाइल और नो मेकअप लुक में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है।

ग्रीस में वेकेशन मना रहीं अदिति

अदिति भाटिया इन दिनों ग्रीस में छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरत वेकेशन तस्वीरें शेयर की हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

व्हाइट फ्रॉक में लगीं बार्बी डॉल

अदिति ने ऑफ व्हाइट शॉर्ट फ्रॉक पहनी है, जिसके स्लीव्स पर फ्लोरल कट डिजाइन है। उनका यह क्यूट और स्टाइलिश लुक बार्बी डॉल वाली फील दे रहा है।

सिंपल चोटी ने जीता दिल

अदिति ने अपने वेकेशन लुक को ज्यादा फैंसी बनाने के बजाय बालों में सिंपल चोटी बनाई। उनका यह सादगी भरा अंदाज समर फैशन के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है।

नो मेकअप लुक में दिखीं खूबसूरत

अदिति ने नेचुरल ब्यूटी को फ्लॉन्ट करते हुए मिनिमल मेकअप लुक अपनाया। चेहरे पर पड़ती धूप और उनकी प्यारी मुस्कान तस्वीरों को और भी खास बना रही है।

ट्रिप को लेकर कही खास बात

अपनी तस्वीरों के साथ अदिति ने ट्रिप से जुड़ा मजेदार कैप्शन भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि ज्यादातर समय वह अपनी चीजें खुद संभालती हैं, लेकिन कभी-कभी मदद भी लेनी पड़ती है।

टीवी से फिल्मों तक बना चुकी हैं पहचान

अदिति भाटिया ने कम उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। वह ये हैं मोहब्बतें जैसे टीवी शो से घर-घर में मशहूर हुईं और फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी हैं।

Next Story