मदीना में Mr Faisu ने किया निकाह, दुल्हन संग पहली तस्वीरों ने जीता दिल

यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैजू उर्फ फैजल शेख ने निकहत फातिमा उर्फ तान्या के साथ निकाह कर लिया है। मदीना में हुए इस खास निकाह की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गईं।

मिस्टर फैजू ने किया निकाह

टिकटॉक से लोकप्रिय हुए फैजल शेख यानी मिस्टर फैजू ने निकहत फातिमा उर्फ तान्या के साथ निकाह किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपनी जिंदगी की इस नई शुरुआत की जानकारी दी।

मदीना में हुआ खास निकाह

फैजू ने मदीना में निकाह कर अपने खास पल को यादगार बनाया। सामने आई तस्वीरों में कपल खिड़की के पास नजर आ रहा है, जहां से मस्जिद का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।

फैजू ने बताया दिल का हाल

निकाह की तस्वीरें शेयर करते हुए फैजू ने इस पल को अपना सपना सच होने जैसा बताया। उन्होंने फैंस से अपनी नई जिंदगी के लिए दुआएं मांगीं और प्यार व बरकत की कामना की।

सफेद शेरवानी में दूल्हे राजा

निकाह के दौरान फैजल शेख सफेद शेरवानी और पगड़ी में नजर आए। पारंपरिक अंदाज में उनकी तस्वीरें फैंस का ध्यान खींच रही हैं और उनके खास दिन की झलक दिखा रही हैं।

लाल जोड़े में दिखीं दुल्हन

निकाह की एक तस्वीर में तान्या लाल जोड़े में नजर आ रही हैं, जबकि फैजू रस्मों में शामिल हैं। फूलों से सजे पर्दों के बीच की यह झलक समारोह की खूबसूरती बढ़ा रही है।

कपल की रोमांटिक तस्वीरें वायरल

एक तस्वीर में फैजू अपनी दुल्हन का हाथ थामकर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी में दोनों की परछाइयां दिखाई देती हैं। इन खूबसूरत तस्वीरों ने फैंस के बीच उनकी शादी को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

Next Story