Durga Puja 2026: श्रद्धा कपूर से शनाया कपूर तक, 7 एक्ट्रेसेस के ट्रेडिशनल लुक्स से लें फैशन इंस्पिरेशन

दुर्गा पूजा पर सबसे खूबसूरत दिखना है तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के इन शानदार ट्रेडिशनल लुक्स से आइडिया लें। ऑरेंज लहंगे से लेकर क्लासी साड़ी तक, ये आउटफिट्स पूजा, गरबा नाइट और फेस्टिव सेलिब्रेशन के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन हैं।

श्रद्धा कपूर का ऑरेंज लहंगा

श्रद्धा कपूर का गोल्डन वर्क वाला ऑरेंज लहंगा दुर्गा पूजा और गरबा नाइट के लिए शानदार चॉइस है। इस तरह के ब्राइट कलर के आउटफिट में आपका ट्रेडिशनल लुक खिल उठेगा।

प्रियंका चोपड़ा का व्हाइट-गोल्डन लुक

प्रियंका चोपड़ा का सफेद और गोल्डन आउटफिट एलिगेंट फेस्टिव लुक के लिए बेहतरीन इंस्पिरेशन है। हल्की ज्वेलरी और गोल्डन डिटेलिंग के साथ आप भी क्लासी अंदाज अपना सकती हैं।

खुशी कपूर का रेड लहंगा

खुशी कपूर का रेड लहंगा ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक का खूबसूरत मेल है। दुर्गा पूजा के खास दिन पर लाल रंग का एथनिक आउटफिट आपकी फेस्टिव वाइब को और बढ़ा सकता है।

मृणाल ठाकुर का ब्लू लहंगा

मृणाल ठाकुर का रंगीन कढ़ाई वाला नीला लहंगा फेस्टिव फैशन में नया ट्विस्ट जोड़ता है। खूबसूरत दुपट्टे और मैचिंग ज्वेलरी के साथ यह लुक पूजा पंडाल के लिए शानदार रहेगा।

अनन्या पांडे और मेघा शंकर के लुक्स

अनन्या पांडे का पीला लहंगा सॉफ्ट और फ्रेश लुक देता है, वहीं मेघा शंकर का हरे रंग का कढ़ाईदार लहंगा ट्रेडिशनल स्टाइल को खास बनाता है। अपनी पसंद के रंग के साथ फेस्टिव लुक को बनाएं यादगार।

शनाया कपूर की क्लासी साड़ी

शनाया कपूर का क्लासी साड़ी लुक दुर्गा पूजा के लिए शानदार फैशन इंस्पिरेशन है। खूबसूरत साड़ी, एलिगेंट ज्वेलरी और सटल मेकअप के साथ आप भी पारंपरिक अंदाज में सबका ध्यान खींच सकती हैं।

Next Story