बॉलीवुड से टीवी इंडस्ट्री तक कई सितारे यूट्यूब पर अपने व्लॉग्स और फैमिली वीडियो से खूब लोकप्रियता बटोर रहे हैं। फराह खान से लेकर भारती सिंह तक, जानिए किन सेलेब्स के यूट्यूब चैनल हैं हिट और कैसे होती है उनकी कमाई।
फराह खान अपने व्लॉग्स में सेलिब्रिटीज के घरों की झलक दिखाती हैं और उनके किचन में नई-नई डिशेज बनाती हैं। उनके चैनल पर करीब 3.22 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अपने चैनल लाइफ ऑफ लिंबाचियाज पर फैमिली और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े वीडियो शेयर करते हैं। उनके चैनल पर करीब 9.2 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म उनकी कमाई का अहम हिस्सा है।
अर्चना पूरन सिंह अपने पति परमीत सेठी और बेटों के साथ आप का परिवार चैनल पर व्लॉग्स बनाती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी अनुमानित मासिक ऐड कमाई 4.4 लाख से 6 लाख रुपये के बीच बताई जाती है।
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अपने चैनल दीपिका की दुनिया पर फैमिली व्लॉग्स और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े वीडियो शेयर करती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी यूट्यूब से अनुमानित मासिक कमाई करीब 7.3 लाख रुपये बताई जाती है।
सलमान खान का नाम भी यूट्यूब से जुड़े सितारों की चर्चा में शामिल है। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए उनके डिजिटल कंटेंट को लेकर फैंस की दिलचस्पी बनी रहती है।