नवरात्रि के चौथे दिन पीले रंग में सजकर अपने फेस्टिव लुक में चार चांद लगाएं। आलिया भट्ट के एम्ब्रॉयडरी सूट से लेकर कटरीना कैफ के स्टाइलिश लहंगे तक, बॉलीवुड हसीनाओं के ये लुक्स आपको परफेक्ट आउटफिट चुनने में मदद करेंगे।
आलिया भट्ट का बारीक कढ़ाई वाला मस्टर्ड येलो सूट नवरात्रि के लिए शानदार इंस्पिरेशन है। पेस्टल दुपट्टा, मैचिंग कंगन और छोटी बिंदी के साथ आप भी अपना लुक खास बना सकती हैं।
अनन्या पांडे का कढ़ाईदार कॉर्सेट और गोल्डन-पिंक बॉर्डर वाला एथनिक आउटफिट फेस्टिव स्टाइल के लिए परफेक्ट है। गोल्डन झुमके और हथफूल के साथ अपने लुक को ट्रेंडी टच दें।
अगर आप हैवी आउटफिट नहीं पहनना चाहतीं, तो तमन्ना भाटिया की तरह प्रिंटेड साड़ी ट्राई करें। हल्का मेकअप, खुले बाल और सिंपल कंगन आपके लुक को खूबसूरत बना सकते हैं।
जाह्नवी कपूर का पीला सूट और गुलाबी सलवार वाला लुक पंजाबी फेस्टिव फैशन के लिए बेहतरीन है। गुथ वाली चोटी, रंगीन परांदा, चूड़ियां और बड़े झुमके आपके अंदाज में चार चांद लगा देंगे।
ईशा गुप्ता की हल्की पीली साड़ी और व्हाइट चोकर मिनिमल लुक पसंद करने वालों के लिए शानदार है। वहीं कटरीना कैफ का मैंगो येलो लहंगा, सिल्वर फ्लोरल वर्क और स्टाइलिश दुपट्टा फेस्टिव ग्लैमर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।
रकुल प्रीत सिंह की कांजीवरम स्टाइल पीली साड़ी ट्रेडिशनल फैशन को खास अंदाज देती है। खूबसूरत कढ़ाई वाला स्ट्रैपलेस ब्लाउज और बीड्स वाला कमरबंद आपके नवरात्रि लुक को स्टाइलिश बना सकता है।